-
☰
उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिनांक 25/2 /2026 को वादी परवेज आलम पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम रजापुर थाना फतेहपुर सहारनपुर की लिखित तहरीर की बाबत अज्ञात अभियुक्त गणों द्वारा वादी से लगभग 5 ल रुपए लूट लेने के संबंध में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिनांक 25/2 /2026 को वादी परवेज आलम पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम रजापुर थाना फतेहपुर सहारनपुर की लिखित तहरीर की बाबत अज्ञात अभियुक्त गणों द्वारा वादी से लगभग 5 ल रुपए लूट लेने के संबंध में थाना फतेहपुर पर मुकदमा संख्या 85/26 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लूटी गई धनराशि की बरामदगी हेतु आदेश निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकार सदर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी विनय शर्मा के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1, गौरव पुत्र धनवीर निवासी बिशनपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर 2,अरूण पुत्र सुखबीर निवासी लखनोती कलाॅ थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर को लखनोती से दतौली जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से मुकदमा फ्रॉक से संबंधित लूटी गई धनराशि में से कुल रू92,000/रुपए की धनराशि अभियुक्त गौरव उपरोक्त के कब्जे से 47000 रुपए तथा अभियुक्त अरुण के कब्जे से रु,45,000/रुपए बरामद हुए। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उत्तराखंड: विवेकानंद इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम
मध्य प्रदेश: दमोह की वरिष्ठ साहित्यकार प्रेमलता उपाध्याय ‘स्नेह’ को मिला साहित्य श्री सम्मान
मध्य प्रदेश: 40 बीघा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, खड़ी फसल नष्ट
उत्तर प्रदेश: होली को लेकर बलरामपुर में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, शांति व सुरक्षा पर जोर
उत्तर प्रदेश: कैसरगंज सांसद आवास के बाहर तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी
मध्य प्रदेश: कोड़िया गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर