Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: NDA गठबंधन में आने के बाद जयंत चौधरी का बिजनौर में पहला दौरा

- Photo by :

  Published by: Aakil Ali , Date: 29/03/2024 10:54:28 am Share:
  • Published by: Aakil Ali ,
  • Date:
  • 29/03/2024 10:54:28 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जयंत चौधरी ने चांदपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जयंत चौधरी हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बिजनौर लोकसभा प्रत्याशी चंदन चौहान के लिए वोटों की अपील करने पहुंचे थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम में दो ही पहलवान थे दोनों ने हाथ मिला लिया है। जितना ज्यादा नल चलेगा उतना ही कमल खिलेगा। रालोद प्रत्याशी चन्दन सिंह चौहान की चांदपुर के हिन्दू इंटर कालेज के क्रीडा मैदान पर हुई चुनावी सभा को रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने पन्द्रह मिनट संबोधित किया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जयंत चौधरी ने चांदपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जयंत चौधरी हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बिजनौर लोकसभा प्रत्याशी चंदन चौहान के लिए वोटों की अपील करने पहुंचे थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम में दो ही पहलवान थे दोनों ने हाथ मिला लिया है। जितना ज्यादा नल चलेगा उतना ही कमल खिलेगा। रालोद प्रत्याशी चन्दन सिंह चौहान की चांदपुर के हिन्दू इंटर कालेज के क्रीडा मैदान पर हुई चुनावी सभा को रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने पन्द्रह मिनट संबोधित किया। 


केन्द्र की सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा इस बार 400 पार। जयंत चौधरी सभास्थल पर 55 मिनट रहे 15 मिनट बोले। सभी को राम-राम से संबोधन की शुरुआत की। बोले बिजनौर वालों को तो कुश्ती का शौक है जयंत  ने भाजपा और रालोद के लिए बोलते हुए कहा और पश्चिम में तो दो ही पहलवान थे दोनों पहलवानों ने हाथ मिला लिया है। इन पहलवानों की किस्मत की रखवाली आप लोगों को करनी है क्यों करनी है कारण बहुत है किसानों गरीबों के लिए रास्ते और संभावनाएं खुल रही है। 


किसान जानता है काम, मेहनत अपनी फसल की रखवाली कैसे करनी है तो अब वो समय है अपने से ऊपर की जिम्मेदारी नही लेनी हैं छोटी छोटी जिम्मेदारियां निभाएं अगर आप घर मौहल्ले और गांव की जिम्मेदारी निभा लेंगे तो जो तस्वीर 400 पार की बनाना चाहते हैं बन जायेगी। उन्होंने दलित वोट को साधते हुए कहा कि विधायक अनिल मंत्री बने हैं मुख्यमंत्री के विश्वास से आपके प्रयास से मंत्री बने हैं। इन्होंने  नारा दिया है अबकी बार 400 पार। 


मैं सोच रहा था 400 पार गन्ने की बात कर रहे हैं या सीट की। अगर चंदन चौहान की दिल्ली का रास्ता बना दिया तो 400 पार का रास्ता भी बन जायेगा। हम जहां भी है जेसे भी है जो चौधरी चरण सिंह को मानते हैं हमारा यही एक सूत्रीय कार्यक्रम है। सरकारें बहुत आई लेकिन पहली बार भारत सरकार ने सोचा सम्मान उसका होना चाहिए जिसने छोटी पाठशालाओं खेतों में काम करने वाले किसानों कामगारों का होंसला बढ़ाने वाले नेता का होना चाहिए उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया जो सदा याद किया जायेगा। 

चौधरी चरण अमर रहेंगे का नारा अगर नोजवान किसान लेता रहेगा सरकार प्रधानमंत्री, मंत्री कोई भी हो दबाव बना रहेगा और अगर नारा भूल गए तो कितना ही अच्छा प्रधानमंत्री, एमपी सरकार हो मजाल है कि गांव में चला जाए। देश की बदलती हुई तस्वीर में आज भी चौधरी चरण जी के विचार प्रभावशाली है। अब जो भारत रत्न मिलेगा चौधरी चरण की ओर से मैं ग्रहण करूंगा लेकिन मैं समझूंगा वो भारत रत्न चौधरी चरण सिंह  के परिवार के नाते आप ले रहे हैं बिजनौर वाले ले रहे हैं किसान ले रहे हैं । 


दस साल विपक्ष में रहे हम देखते हैं सरकार ने अच्छे काम बहुत किए हैं एक गतिशीलता लाएं हैं वो सीधे पैसा निधि खातों में पहुंच रहा है बिचौलिए खत्म कर दिए हैं पहले सिर्फ 15 प्रतिशत महिलाएं के बैंक खाते थे एक सर्वे से पता चला है आज 78 प्रतिशत महिलाएं बैंक खातों को चला रही है। महिलाओं को समाज में आगे रखा जायेगा सरकारी लाभ उन तक पहुंचा जायेगा। तो घर की महिलाओं बहनों को बताना है नल चलाना है नल चलेगा तो कमल खिलेगा। 


आज राष्ट्रीय लोकदल जिंदा है तो कार्यकर्ताओं की वज़ह से कार्यकर्ता जिंदा तो लोकदल जिंदा है आप लोगों की बहुत कृपा है इस लिए निचले स्तर पर कार्य करें ऊपर की ना सोचें नीचे से सोचेंगे तो 400 पार पहुंचेंगे। इनसे पूर्व बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद प्रत्याशी चन्दन सिंह चौहान  व नगीना सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार ने सभा को सम्बोधित कर अपने लिए वोटों की अपनी अपनी लोक सभा के मतदाताओं से विजयश्री दिलाने की पुरजोर अपील की। 

सभा को चांदपुर क्षेत्र की भाजपा की पूर्व विधायक कमलेश सैनी, मौसम चौधरी,बीजेपी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बांबी,जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन नागेन्द्र जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी ने की संचालन नागेंद्र पवार ने किया। 

जिला उपाध्यक्ष युवा रालोद व मिडिया प्रभारी राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर चौधरी शोएब तथा प्रदेश संगठन मंत्री अजित राठी डॉक्टर नीरज चौधरी अशोक चौधरी अदनान मलिक इमरान चौधरी ब्रजवीर सिंह आशु राणा लोकसभा संयोजक कमलेश सैनी निशा चौधरी अकबर अली राहुल चौहान डॉ बीरबल सिंह रवि कुमार धामपुर नगर पालिका अध्यक्ष धामपुर विधायक अशोक राणा जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र चौधरी भाजपा जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत, अवनीश आर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी,हनी तोमर, आदि मौजूद रहे।