Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: 285 लीटर देशी महुआ शराब जब्त, कारोबारी मौके से फरार

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 04/02/2026 03:19:14 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 04/02/2026 03:19:14 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौना बेलदारी गांव से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध देशी महुआ शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में करीब 285 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस को सूचना मिली थी

विस्तार

बिहार: हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौना बेलदारी गांव से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध देशी महुआ शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में करीब 285 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में अवैध शराब का भंडारण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद हिसुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान शराब को  छिपाकर रखा गया था। 

पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।