-
☰
मध्य प्रदेश: लक्ष्य निर्धारित कर लगन व नियमित अध्ययन से ही सफलता संभव
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: अनुशासन उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।लक्ष्य निर्धारित कर लगन और नियमित अध्ययन से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। विद्यार्थी अध्ययन के साथ योग और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या का अंग बनाएं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: अनुशासन उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।लक्ष्य निर्धारित कर लगन और नियमित अध्ययन से सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। विद्यार्थी अध्ययन के साथ योग और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या का अंग बनाएं। उक्त आशय के उद्गार विधायक सचिन बिरला ने मंगलवार को श्रीमंत बाजीराव पेशवा महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव के समापन समारोह में व्यक्त किए। विधायक ने कहा कि श्रीमंत बाजीराव पेशवा महाविद्यालय का बोर्ड मुख्य सड़क पर लगाने की औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं और जल्दी ही बोर्ड स्थापित कर दिया जाएगा और महाविद्यालय का पहुंच मार्ग और गेट लगाने का कार्य भी शीघ्र किया जाएगा।विधायक ने कहा कि महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा और शैक्षणिक तथा खेल गतिविधियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। विधायक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को महान योद्धा बाजीराव पेशवा की रावेरखेड़ी स्थित समाधिस्थल और सेल्दा स्थित एनटीपीसी के विद्युत संयंत्र का महाविद्यालय की ओर से शीघ्र ही भ्रमण करवाया जाएगा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला ने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय की सड़क का निर्माण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन और अनुशासन के साथ विद्यार्जन की प्रेरणा दी। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने विद्यार्थियों के भ्रमण हेतु बसें उपलब्ध कराने के प्रति आश्वस्त किया। उपाध्याय ने उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में सहयोग प्रदान करने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,विधायक सचिन बिरला, प्राचार्य इंदरसिंह पंवार, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह को भाजपा नेता प्रभात पंडित और राजेश पाल ने भी संबोधित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अतिथियों ने वार्षिकोत्सव में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य इंदरसिंह पंवार ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ.मंगला ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल, प्रभात पंडित,जय शिंदे,रशीद जोया,मुकेश मोखले,शुभम शर्मा,सुमित बेसवार, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश: उज्जैन की तर्ज पर पोरसा में पहली बार निकलेगी महाकाल की सवारी,
दिल्ली: अवैध रेहड़ी-पटरी के खिलाफ कार्रवाई तेज, सदर बाजार में शांति मार्च का ऐलान
बिहार: AIMIM के राष्ट्रीय महासचिव सैयद अहमद पाशा कादरी का निधन, रजौली में शोक सभा
उत्तर प्रदेश: नए वोट बनवाने को लेकर जागरूकता कैंप किया गया आयोजित