-
☰
उत्तर प्रदेश: एसआईआर प्रक्रिया को लेकर मीरजापुर में मण्डलायुक्त की बैठक, राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची पर चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोल ऑब्जर्वर/मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोल ऑब्जर्वर/मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। अपना दल (एस) के उदय सिंह पटेल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बीएलओ की बूथों पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फॉर्म-6, 7 एवं 8 बीएलओ के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, जिससे किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों के सहयोग से पारदर्शिता के साथ त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना ही भारत निर्वाचन आयोग का मूल उद्देश्य है। साथ ही बैठक में उठाए गए बिंदुओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 1344 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 2258 मतदेय स्थलों पर बीएलओ की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कुल 10,950 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं, जिनका सहयोग बीएलओ को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि में अब तक 79,786 फॉर्म-6, 1,101 फॉर्म-7 तथा 11,975 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं। अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण का कार्य पूर्णतः निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं शासनादेशों के अनुसार किया जा रहा है तथा समय-समय पर राजनीतिक दलों को प्रगति से अवगत कराया जा रहा है।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी/प्रतिनिधि तथा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान एसआईआर प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के समक्ष आ रही समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में माननीय विधायक छानबे रिंकी कोल के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, बसपा जिला अध्यक्ष अलगू राम भारती, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेश सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, कांग्रेस पार्टी से इत्तिस्याक खान, छोटे खान, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, आम आदमी पार्टी के रमा शंकर साहू, सुनील कुमार पाण्डेय,
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, एसडीएम लालगंज महेन्द्र सिंह, सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: उज्जैन की तर्ज पर पोरसा में पहली बार निकलेगी महाकाल की सवारी,
दिल्ली: अवैध रेहड़ी-पटरी के खिलाफ कार्रवाई तेज, सदर बाजार में शांति मार्च का ऐलान
बिहार: AIMIM के राष्ट्रीय महासचिव सैयद अहमद पाशा कादरी का निधन, रजौली में शोक सभा
उत्तर प्रदेश: नए वोट बनवाने को लेकर जागरूकता कैंप किया गया आयोजित