-
☰
बिहार: AIMIM के राष्ट्रीय महासचिव सैयद अहमद पाशा कादरी का निधन, रजौली में शोक सभा
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव सैयद अहमद पाशा कादरी का निधन हो गया।
विस्तार
बिहार: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव सैयद अहमद पाशा कादरी का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। रजौली में आयोजित शोक सभा में भावी जिला परिषद सदस्य मिथिलेश राजवंशी तथा मो. साबिर फरिदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैयद अहमद पाशा कादरी AIMIM के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे कई बार विधायक रह चुके थे और अपनी सादगी, स्पष्ट विचारधारा तथा अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्षशील आवाज के रूप में पहचाने जाते थे। पार्टी के भीतर वे अनुशासनप्रिय, मार्गदर्शक और अनुभवी नेता के रूप में सम्मानित थे।
शोक व्यक्त करते हुए AIMIM नेताओं ने कहा कि कादरी साहब का निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भी शोक संदेश जारी कर उनके योगदान को याद किया। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की गई।