Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अमेरिका की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ ऐतिहासिक आयोजन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , Date: 04/02/2026 03:12:13 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Shyam Singh Rana ,
  • Date:
  • 04/02/2026 03:12:13 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े के मार्गदर्शन एवं संयुक्त कलेक्टर तथा संचालक सामाजिक

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े के मार्गदर्शन एवं संयुक्त कलेक्टर तथा संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्रीमती श्रुति अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में एक साथ नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में शासकीय,अशासकीय कार्यालयों,स्वयंसेवी व धार्मिक संस्थाओं,धर्मगुरुओं,युवाओं, महिलाओं,पुरुषों,

दिव्यांगजनों एवं विभिन्न समुदायों सहित 4.50 लाख से अधिक नागरिकों ने एक साथ नशा-मुक्त जीवन का संकल्प लिया। इस अभूतपूर्व जनभागीदारी के कारण यह आयोजन अमेरिका की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुआ। इस उपलक्ष्य में पत्रकार बंधुओं द्वारा अमेरिका वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में कलेक्टर स्वप्निल वानखडे जी को सम्मान पत्र भेंट कर शाल,श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर प्रसाद वितरण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।