-
☰
बिहार: नारदीगंज में बीडीओ को आवेदन देकर भूमि विवाद समाधान की गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: प्रखंड के ओड़ो पंचायत के ओड़ो निवासी राजकुमार सिंह पिता हरिनंदन सिंह,राजीव कुमार पिता कामता प्रसाद सिंह ने बीडीओ को आवेदन पत्र देकर समस्या समाधान करने की गुहार लगाये हैं। इस मौके पर उनके
विस्तार
बिहार: प्रखंड के ओड़ो पंचायत के ओड़ो निवासी राजकुमार सिंह पिता हरिनंदन सिंह,राजीव कुमार पिता कामता प्रसाद सिंह ने बीडीओ को आवेदन पत्र देकर समस्या समाधान करने की गुहार लगाये हैं। इस मौके पर उनके साथ राजेश कुमार उर्फ पुट्टू सिंह भी रहे। दोनों फरियादी बीते 23 फरवरी 2026 को प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बीडीओ सोनिया ढनढननिया को आवेदन पत्र दिया है। उन्होंने कहा है हम दोनों की जमीन बस्ती बिगहा बाजार में है। यह भूमि फोरलेन में भूअर्जन द्वारा अधिग्रहण की गई है। वही शेष बचे हुए भूमि का नापी नहीं हो सकी है। ऐसे में दबंगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इस मामले को लेकर हमलोग उच्च न्यायालय पटना में जनहित याचिका दायर किया था। वहां से फैसला सुनाया गया है। उक्त फैसला में कहा गया है कि फोरलेन 82 बस्ती बिगहा बाजार से पश्चिम एक ढक्कन युक्त नाला का निर्माण जल्द कराया जाय। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया है कि ढक्कनयुक्त नाला निर्माण होने से मुख्य रूप से दस गांव के लोगों का आवागमन सुचारू रूप से होगा। यह ढक्कन युक्त नाला फुटपाथ की तरह कार्य करेगा। यह निर्माण हो जाने से आये दिन दुर्घटना से राहत मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि लंबे अवधि बीत जाने के बाद भी अभी तक मुआवजे की राशि नहीं मिल पाया है। हमलोग के अलावा अन्य लोगों की दुकानें भी वर्षों से बंद है। उसके बाद बीडीओ ने मामले को गम्भीरता से सुनी, और समस्या समाधान करने का भरोसा दिलाते हुए उक्त आवेदन पत्र को जिला के वरीय पदाधिकारी को अग्रसारित किये।