Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: अकबरपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न, विनोद कुमार वर्मा निर्विरोध चुने गए

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sajid Hossain , Date: 23/02/2026 12:15:20 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sajid Hossain ,
  • Date:
  • 23/02/2026 12:15:20 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: दिनांक 22/02/26 दिन रविवार को अकबरपुर प्रखंड के पचरुखी गाँव में आयोजित कुशवाहा भवन में जद यू प्रखंड अध्यक्ष का  चुनाव शांति पूर्ण तरीक़े से सम्पन्न किया गया  ज़िला से आए पर्वेक्षक श्री फखरुद्दीन अली अहमद उर्फ चा

विस्तार

बिहार: दिनांक 22/02/26 दिन रविवार को अकबरपुर प्रखंड के पचरुखी गाँव में आयोजित कुशवाहा भवन में जद यू प्रखंड अध्यक्ष का  चुनाव शांति पूर्ण तरीक़े से सम्पन्न किया गया  ज़िला से आए पर्वेक्षक श्री फखरुद्दीन अली अहमद उर्फ चामो जी ने सभी मतदाताओं की उपस्थिति में निष्पक्ष चुनाव कराएं जिसमें विनोद कुमार वर्मा जी पुनः निर्विरोध चुने गये  पर्वेक्षक श्री फखरुद्दीन अली अहमद जी के साथ साथ जद यू ज़िला सचिव साजिद हुसैन ग़ुलाम सर्वर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला उप सचिव महबूब काज़मी जद यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला सचिव इरशाद आलम मुन्ना जद यू नेता फैज़ आरफीन साजिद शाह मदैनी अनिल कुमार विश्वकर्मा प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी एवं सुरेश कुमार वर्मा जद यू के वरीय नेता एवं पूर्व अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित मतदातगण 

 चुनाव सम्पन्न होने तक उपस्थित रहें एवं अपनी भागीदारी सुनिश्चित किये सभी उपस्थित लोगों के साथ साथ ज़िला से आए पर्वेक्षक एवं सभी जद यू के नेता गण ने नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष श्री विनोद कुमार वर्मा को माला पहना का शुभकामयें दी एवं भविष्य में भी पार्टी को मज़बूत करने की उम्मीद जताई। ज़िला के लगभग प्रखण्ड में प्रखण्ड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न के क़रीब ही है लेकिन एक भी प्रखण्ड में अल्पसंख्यक समुदाय का प्रखण्ड अध्यक्ष का निर्वाचित नहीं होना भी ज़िला में एक चर्चा का विषय बना हुआ है एवं ख़ास कर अल्पसंख्यक समुदाय में अंदर खाने पार्टी के प्रति नाराज़गी का माहौल देखने को मिल रहा है पार्टी के वरीय नेता एवं आलाकमान को ज़रूर इन बातों पर ध्यान देना चाहिए ताकि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति अल्पसंख्यक समुदाय का विश्वास और मज़बूत हो सके। 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News