Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: समाज की बेटी और बहू डॉ. ललिता का अभिनंदन: नवादा में पासी समाज ने किया भव्य स्वागत

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 23/02/2026 11:46:53 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 23/02/2026 11:46:53 am
Share:

संक्षेप

बिहार: स्थानीय सदर अस्पताल में नव-पदस्थापित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता कुमारी के सम्मान में रविवार को अखिल भारतीय पासी समाज द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स

विस्तार

बिहार: स्थानीय सदर अस्पताल में नव-पदस्थापित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता कुमारी के सम्मान में रविवार को अखिल भारतीय पासी समाज द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रबुद्धजनों ने डॉ. ललिता की उपलब्धि को पूरे समाज के लिए गौरव का विषय बताया। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय पासी समाज के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं चन्द्रिका चौधरी ने संयुक्त रूप से की। मंच का कुशल संचालन निशांत चौधरी द्वारा किया गया।
मूल रूप से गया जिले की बेटी और नवादा की बहू डॉ. ललिता को हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। उनकी इस उपलब्धि से अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों में उत्साह का माहौल है।


अभिनंदन से अभिभूत डॉ. ललिता कुमारी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनका परम कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अस्पताल आने वाले हर गरीब और जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि डॉ. ललिता जैसी शिक्षित और संवेदनशील चिकित्सक के सदर अस्पताल में आने से दबे-कुचले और वंचित समाज के लोगों को सही और सम्मानजनक इलाज की नई उम्मीद मिली है। अखिल भारतीय पासी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे समाज की वीरांगना के रूप में सेवाभाव से कंचन और निरोग समाज का निर्माण करेंगी। वहीं महिला  प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा महिलाओं को अब अस्पताल से बेहतर सुविधा मिलेगी ,क्योंकि अब हमारे समाज की एक कुशल चिकित्सक नवादा को मिला है। 

वहीं रजौली विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी पिंकी भारती ने कहा अब अपनी बेटी हर जरूरतमंदों के सेवा में अपना योगदान करेगी। हम सभी समाज के लोगों का आशीर्वाद और समर्थन इन्हें मिलेगा। इस सम्मान समारोह में समाजसेवी पड़न चौधरी ,पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार ,डॉ॰ उपेंद्र कुमार ,समीर कुमार ,सुजीत चौधरी ,वार्ड पार्षद सुनील देवी ,सोनम कुमारी ,कवि सुनील कुमार पत्रकार ,राजेश कुमार ,कबीर कुमार अधिवक्ता ,सुदामा देवी ,शेरू चौधरी अधिवक्ता ,भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी , बिल्लू चौधरी ,विनोद चौधरी अंचलाधिकारी ,परमेश्वर मंडल ,रानी कुमारी ,विनोद चौधरी मुंशी ,टिंकू चौधरी उपाध्यक्ष हिसुआ ,नरेश चौधरी पूर्व जिला परिषद सदस्य समेत जिले भर से आए पासी समाज के प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. ललिता कुमारी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र के साथ प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News