Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: समस्तीपुर में घरेलू विवाद के बीच पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Tarun Kumar (BR) , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 02/07/2026 12:18:51 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Tarun Kumar (BR) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/07/2026 12:18:51 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड 11 में पति ने पत्नी के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी। रविवार की रात हुई इस घटना के बाद महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान विक्की कुमार की पत्नी सोनी कुमारी (25) के रूप में हुई है।

विस्तार

बिहार: ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड 11 में पति ने पत्नी के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी। रविवार की रात हुई इस घटना के बाद महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान विक्की कुमार की पत्नी सोनी कुमारी (25) के रूप में हुई है। मृतका के पिता सरायरंजन के बरबट्टा निवासी लाल बाबू साह ने बताया कि उन्हें रविवार की रात इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां प्रशासनिक लोग भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद सोनी के पिता शव को हरपुर भिंडी लेकर आए और ससुराल में रखकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों के कहने पर अंतिम संस्कार की बात पर मामला शांत हुआ।

घरेलू कलह के कारण सोनी मायके में रहने लगी थी लाल बाबू साह ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उनकी पुत्री की शादी विक्की कुमार से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन घरेलू कलह के कारण सोनी अधिकतर अपने मायके में रहने लगी थी। 15 दिन पहले विक्की उसे अपने घर लाने का प्रयास किया था। दो महीने पहले सोनी का एक बच्चा हुआ था, लेकिन वह किसी कारणवश नहीं बच सका। दहेज के लिए प्रताड़ना की बातें भी सामने आ रही हैं। ताजपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के पिता को सौंप दिया है। अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हत्या के आरोपी विक्की कुमार को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। हरपुर भिंडी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप राय ने बताया कि विक्की मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर मारपीट करता था। मृतका के माता-पिता उसे अलग शादी करने के लिए कह रहे थे, लेकिन सोनी ने विक्की के साथ रहने की इच्छा जताई थी।


Featured News