Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य उद्घाटन – मेसकौर नवादा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 23/02/2026 11:42:01 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 23/02/2026 11:42:01 am
Share:

संक्षेप

बिहार: प्रखंड क्षेत्र के रसलपुरा पंचायत अंतर्गत आयोजित जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ फीता काटकर राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने किया। उद्घाटन समारोह के

विस्तार

बिहार: प्रखंड क्षेत्र के रसलपुरा पंचायत अंतर्गत आयोजित जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ फीता काटकर राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रसलपुरा और जलालपुर टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जलालपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसलपुरा की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही

और 82 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार जलालपुर की टीम ने 34 रन से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। मौके पर समाजसेवी अर्जुन प्रसाद यादव, अध्यक्ष सचिन कुमार, सचिव पंचम लाल, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार तथा उपसचिव प्रवेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News