Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: 27 फरवरी से ककोलत महोत्सव का आयोजन, नवादा में सजेंगी सुरों की महफिल

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 23/02/2026 11:36:00 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 23/02/2026 11:36:00 am
Share:

संक्षेप

बिहार: जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुश्री प्रतिभा कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार नवादा जिले में ककोलत महोत्सव, वसंत पंचमी महोत्सव एवं अन्य सांस्कृतिक महोत्सवों का आयोजन दिनांक

विस्तार

बिहार: जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुश्री प्रतिभा कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार नवादा जिले में ककोलत महोत्सव, वसंत पंचमी महोत्सव एवं अन्य सांस्कृतिक महोत्सवों का आयोजन दिनांक 27 फरवरी, 28 फरवरी तथा 01 मार्च 2026 को किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में किया जाएगा, जहाँ सांस्कृतिक संध्याओं, लोक कला प्रस्तुतियों एवं विविध आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव के प्रथम दिन 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत सायं 7:00 बजे से सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सलमान अली अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। द्वितीय दिन 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को स्थानीय कलाकारों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी तथा सायं 7:00 बजे से लोकप्रिय गायक कुमार सत्यम अपनी सुरीली आवाज एवं मनोहारी प्रस्तुति के माध्यम से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाएंगे।

तृतीय दिन 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से खेल भवन, नवादा में जिला उर्दू भाषा कोषांग द्वारा फरोग-ए-उर्दू सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में स्थानीय कलाकारों के चयन हेतु ऑडिशन कार्यक्रम दिनांक 21 फरवरी 2026 को आम्रपाली कला केंद्र, प्रसाद बिगहा, नवादा में आयोजित किया गया। ऑडिशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 37 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया तथा समूह एवं एकल प्रस्तुतियाँ दीं। इस ऑडिशन में नवादा के अतिरिक्त पटना, नालंदा एवं गया से भी कलाकार सम्मिलित हुए। चयनित कलाकारों को महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करें।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News