-
☰
बिहार: नूतन उन्नति संस्था ने महिला दिवस पर गरीब मजदूरों के बीच किया सत्तू वितरण
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा नगर के महिलाओं के उत्थान को समर्पित स्वयंसेवी संस्था नूतन उन्नति के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर शोभनाथ मंदिर के नजदीक शोभिया पर सैकड़ों की संख्या में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के
विस्तार
बिहार: नवादा नगर के महिलाओं के उत्थान को समर्पित स्वयंसेवी संस्था नूतन उन्नति के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर शोभनाथ मंदिर के नजदीक शोभिया पर सैकड़ों की संख्या में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सत्तू का वितरण किया गया। जहां संस्था के द्वारा बड़ी संख्या में गरीब, मजदूर और राहगीरों को सत्तू पिलाकर गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया। संस्था के डायरेक्टर नूतन बिहारी ने बताया कि सत्तू पौष्टिक और ऊर्जा देने वाला आहार है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसका वितरण लोगों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना और लोगों में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। हमारी संस्था केवल महिलाओं के उत्थान के लिए ही काम नहीं करती है बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाती है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने मिलकर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच सत्तू का वितरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।संस्था के सदस्यों ने महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी तो परिवार और समाज दोनों का विकास संभव होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के राखी बरनवाल ,राखी गुप्ता, सोनी ,बबीता ,तरुण चौरसिया, बंटी सिंह ,अर्चना, पुनीता, अंजू बबली, डॉ बिन्नी हेमलता, ममता, प्रियंका ,पूनम, पुनीता, सुमन, तान्या, ममता ,अलीशा, अंजू ,भवानी ,पूनम गुप्ता ,रीना वर्मा ,संगीता देवी ,सविता, स्नेहा, सुषमा, अर्पणा एवं वीणा के साथ साथ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में उपस्थित महिलाओं ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताया।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अपात्र राशनकार्डों पर कार्रवाई: 40 हजार कार्ड होंगे निरस्त
मध्य प्रदेश: केला देवी भक्त मंडल ने नागाजी मंदिर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
मध्य प्रदेश: महाकौशल क्षेत्र में सीपीएम का जन आक्रोश जत्था, 24 मार्च को दिल्ली में होगी रैली
मध्य प्रदेश: हजारों महिलाओं ने किया शीतला माता का पूजन, घर में सुख-शांति व पति की दीर्घायु की कामना
छत्तीसगढ़: बुनकर कॉलोनी के लिए भूमि आवंटन की मांग, विधायक अर्जुन लाल जीनगर को सौंपे दस्तावेज