Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में रामलखन सिंह यादव की 106वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 16/03/2026 02:09:21 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 16/03/2026 02:09:21 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: शेर-ए बिहार के नाम से सुविख्यात राजनीतिज्ञ , शिक्षाविद और पूर्व मंत्री रामलखन सिंह यादव की 106 वीं जयंती समारोह रविवार को बुद्धिजीवी विचार मंच के बैनर तले धूमधाम से मनाया गया । मुख्य आयोजन नवादा नगर के यादव चौक स्थित रंजीत इंग्लिश क्लासेज के सभाकक्ष में हुआ जिसकी

विस्तार

बिहार: शेर-ए बिहार के नाम से सुविख्यात राजनीतिज्ञ , शिक्षाविद और पूर्व मंत्री रामलखन सिंह यादव की 106 वीं जयंती समारोह रविवार को बुद्धिजीवी विचार मंच के बैनर तले धूमधाम से मनाया गया । मुख्य आयोजन नवादा नगर के यादव चौक स्थित रंजीत इंग्लिश क्लासेज के सभाकक्ष में हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रखर समाजसेवी रामलखन प्रसाद यादव ने की । मंच संचालन का दायित्व शिक्षक सह संस्कृतिकर्मी राजू रंजन कुमार ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व श्रम राज्य मंत्री श्री राजबल्लभ प्रसाद ने अन्य शिक्षाविदों के साथ ज्ञानदीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और शिक्षा के लिए संपूर्ण समर्पण का लक्ष्य निर्धारित किया । इस अवसर पर राजबल्लभ प्रसाद ने कहा कि रामलखन सिंह यादव ने गरीब और वंचित समाज के लिए अविस्मरणीय कार्य किया है जिसका लाभ आज भी हम सभी को मिल रहा है । खासकर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदियों तक याद रखा जाएगा । उपस्थित बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दलितों पिछड़ों और कमजोर लोगों की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों को कहीं हम भूल तो नहीं रहे है इसका ख्याल रखना होगा ।

 इस कड़ी में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह का नाम लेते हुए कहा कि हम सब ऐसे महापुरुषों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहना होगा । इस जयंती समारोह में दर्जनों वक्ताओं ने स्व रामलखन सिंह यादव के सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान को शिद्दत के साथ याद किया । मंच के संयोजक अवधेश कुमार ने मंच के भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केवल और केवल शिक्षा के क्षेत्र में समाज को जागरूक करना ही हमारा लक्ष्य है । डॉ सुनीति कुमार ने विगत 20 वर्षों से सक्रिय बुद्धिजीवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कारवां को आगे बढ़ाते रहने की प्रेरणा दी । उद्बोधन सत्र के बाद सम्मान सत्र प्रारंभ हुआ जिसमें दर्जनों ऐसे माता पिता को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया जिनके बच्चों ने शिक्षा पाकर ऊंचा पद प्राप्त किया और समाज की  सेवा कर रहा है । मौके पर प्रो नरेशचंद्र शर्मा रामबिलास प्रसाद , रामरूप प्रसाद यादव , मथुरा पासवान , अरविंद कुमार , रामसरेख प्रसाद , अलखदेव प्रसाद यादव , अंकिता कुमारी , पुष्पा कुमारी , सुरेश पासवान , तेजनारायण यादव इत्यादि मंचासीन रहे जबकि रामबालक यादव , सुनील कुमार भारती , इंद्रदेव प्रसाद यादव , रामेश्वर चौधरी , विवेक रंजन , संजय कुमार इत्यादि को सम्मानित किया गया । समारोह के अंत में रामबिलास प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।