-
☰
No image found.
बिहार: HPV वायरस को लेकर हुई समीक्षा बैठक, जागरूकता और टीकाकरण पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा समाहरणालय की जिला गोपनीय शाखा के निर्देशानुसार हिसुआ प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में HPV वायरस से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
बिहार: नवादा समाहरणालय की जिला गोपनीय शाखा के निर्देशानुसार हिसुआ प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में HPV वायरस से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 28 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 12:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता BDO देवानंद कुमार सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में HPV वायरस से बचाव, रोकथाम, जागरूकता अभियान तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। समाहरणालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रतिनिधि, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सामुदायिक उत्प्रेरकों ने बैठक में भाग लिया।
विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, नवादा द्वारा 27 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। बैठक में HPV वायरस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने तथा स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। यह समीक्षा बैठक जिले में जनस्वास्थ्य के प्रति प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है तथा HPV वायरस की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों को नई दिशा प्रदान करती है।
मध्य प्रदेश: सनातन धर्म की अलख जगा रहा नागाजी सरोवर, अखंड रामायण पाठ से गूंज रहा भक्तिमय माहौल
उत्तराखंड: एसडीएम यशवीर सिंह को दी सम्मानपूर्वक विदाई, कार्यकाल की हुई सराहना
बिहार: बालिका का दत्तक ग्रहण, दंपति को मिली अस्थायी सुपुर्दगी
मध्य प्रदेश: गांव में मृत गाय पड़ी रहने से आक्रोश, पंचायत पर लापरवाही के आरोप
बिहार: अंसार नगर अंडरपास पर फिर हुआ हादसा, सुरक्षा व्यवस्था की मांग हुई तेज
