-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संदिग्ध आगजनी में घर व भूसा जला, साजिश के आरोप की जांच जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा मामला जनपद के तरबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी के हरदी गढ़हा का है, जहाँ देर रात एक संदिग्ध आगजनी की घटना सामने आई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा मामला जनपद के तरबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी के हरदी गढ़हा का है, जहाँ देर रात एक संदिग्ध आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके मे सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल रात्रि करीब डेढ़ बजे सुमन नामक महिला के घर मे अचानक आग लग गई है, आग इतनी भीषण थी कि घर मे रखा भूसा, घरेलू सामान,और पास मे ही पड़ोसी के झोपडी मे रखा भूसा भी जलकर राख हो गया। पीड़िता सुमन ने आरोप लगाया है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश के तहत लगाई गई आग है। उनका यह भी कहना है कि पड़ोस मे रहने वाला विष्णु पुत्र बंशु पर शक है। सुमन का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसमें शादी और रिश्तों से जुड़ा मामला भी शामिल है। सुमन ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत लेकर निकट भानपुर पुलिस चौकी गईं तो इनकी शिकायत नहीं ली गई हालांकि भानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज उपेंद्र यादव ने इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा कि शिकायत को लेने से इनकार नहीं किया गया और सभी आरोप निराधार हैं। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस चौकी की पूरी टीम मौजूद रही व पुलिस कर्मियों द्वारा आग बुझाया गया। बगल में ही बिजली का खम्भा है। पुलिस सभी कारणों की जाँच गंभीरता से कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
बिहार: HPV वायरस को लेकर हुई समीक्षा बैठक, जागरूकता और टीकाकरण पर दिया जोर
बिहार: बालिका का दत्तक ग्रहण, दंपति को मिली अस्थायी सुपुर्दगी
मध्य प्रदेश: गांव में मृत गाय पड़ी रहने से आक्रोश, पंचायत पर लापरवाही के आरोप
बिहार: अंसार नगर अंडरपास पर फिर हुआ हादसा, सुरक्षा व्यवस्था की मांग हुई तेज
बिहार: 2 मई से जनगणना शुरू, सही जानकारी देने की अपील, जनजागरूकता अभियान हुआ तेज
मध्य प्रदेश: नगर परिषद बैठक बिना चर्चा खत्म, पत्रकारों ने उठाए कई सवाल
