Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जूना अखाड़े के फैसले के खिलाफ महंत राम गिरि ने कोर्ट में मुकदमा किया दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 10:53:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 10:53:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महंत राम गिरि के द्वारा दिनांक 09 अप्रैल को की गई अखाड़े की कार्यवाही ओर गलत प्रक्रिया अपनाते हुए किए गए ट्रांसफर के खिलाफ सिविल कोर्ट मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए पूरी कार्यवाही को नियम विरुद्ध बताया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महंत राम गिरि के द्वारा दिनांक 09 अप्रैल को की गई अखाड़े की कार्यवाही ओर गलत प्रक्रिया अपनाते हुए किए गए ट्रांसफर के खिलाफ सिविल कोर्ट मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए पूरी कार्यवाही को नियम विरुद्ध बताया है। महंत राम गिरि की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में यह कहा गया है कि वह गुरु की उत्तराधिकार परंपरा के अनुसार मंदिर पर महंत तैनात हैं। दर्ज कराए गए मुकदमे में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के पदाधिकारियों अध्यक्ष सभापति, महंत हरि गिरी सहित महंत महाकाल गिरी ओर हितेश्वर गिरी के भी नाम है शामिल किए गए हैं। 

महंत राम गिरि के वकील सीनियर एडवोकेट राकेश जौहरी के अनुसार जूना अखाड़े का आदेश पूर्ण रूप से गलत ओर आधारहीन है। उसकी कोई बाध्यता वादी राम गिरि महाराज पर नहीं है। कोर्ट के द्वारा मुकदमे में 07 मई की तारीख निर्धारित की गई है। जिस पर अगली सुनवाई होगी। महंत राम गिरि महाराज शिष्य ब्रह्मलीन श्री महंत दत्त गिरि जी महाराज।