Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चारधाम से लौटते वक्त काल बना ट्रेलर, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 12:00:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 12:00:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जखनिया थाना क्षेत्र के अलीपुर मदरा और बुदानपुर निवासी चारधाम यात्रा से लौटते समय रविवार तड़के सड़क हादसे का शिकार हो गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जखनिया थाना क्षेत्र के अलीपुर मदरा और बुदानपुर निवासी चारधाम यात्रा से लौटते समय रविवार तड़के सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा आजमगढ़ में सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। उनकी कार एक ट्रेलर से जा टकराई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अखिलानंद सिंह अपनी पत्नी और भाभी के साथ तथा बुदानपुर निवासी रजनीकांत तिवारी चारधाम दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ के पास उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अखिलानंद सिंह की पत्नी सुनीता सिंह और रजनीकांत तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में अखिलानंद सिंह और उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है मौत की खबर सुनकर उनके परिवार में वाले करो रो कर बुरा हाल हो गया है।