-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विकास समीक्षा बैठक में मेधावी छात्र-छात्राएं को किया गया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय प्रभारी मंत्री श्री राकेश सचान जी (मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग) की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय प्रभारी मंत्री श्री राकेश सचान जी (मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग) की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में जनपद की मुख्य मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले तथा राजकीय विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री श्री राकेश सचान जी ने स्वयं मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। मंत्री जी ने मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बलरामपुर का नाम रोशन करने वाले इन छात्रों से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। बैठक में ये रहे मौजूद इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार सहित जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बैठक में जल जीवन मिशन, पीएम आवास, सड़क निर्माण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बिहार: HPV वायरस को लेकर हुई समीक्षा बैठक, जागरूकता और टीकाकरण पर दिया जोर
बिहार: बालिका का दत्तक ग्रहण, दंपति को मिली अस्थायी सुपुर्दगी
मध्य प्रदेश: गांव में मृत गाय पड़ी रहने से आक्रोश, पंचायत पर लापरवाही के आरोप
बिहार: अंसार नगर अंडरपास पर फिर हुआ हादसा, सुरक्षा व्यवस्था की मांग हुई तेज
बिहार: 2 मई से जनगणना शुरू, सही जानकारी देने की अपील, जनजागरूकता अभियान हुआ तेज
मध्य प्रदेश: नगर परिषद बैठक बिना चर्चा खत्म, पत्रकारों ने उठाए कई सवाल
