-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में बीती रात सैदपुर पुलिस ने गश्त के दौरान शादियाबाद मार्ग पर गांगी नदी के पुल से एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में बीती रात सैदपुर पुलिस ने गश्त के दौरान शादियाबाद मार्ग पर गांगी नदी के पुल से एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।सैदपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश कुमार के निर्देश पर भितरी पुलिस चौकी इंचार्ज वासुदेव प्रसाद हमराहियों के साथ भीतरी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांगी नदी के पुल पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही पुल पर खड़ायुवक भागने लगा, जिसे हमराहियों ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध . 315 बोर का देशी कट्टा और एक .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। युवक को तत्काल सैदपुर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पिंटू पुत्र हसनैन, निवासी राजापुर अगापुर के रूप में बताई। जांच और पूछताछ के बाद पिंटू के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। सोमवार को स्थानीय पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर पिंटू को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।सैदपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने भितरी पुलिस चौकी इंचार्ज वासुदेव प्रसाद की इस कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त जारी रहेगी और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी।
बिहार: HPV वायरस को लेकर हुई समीक्षा बैठक, जागरूकता और टीकाकरण पर दिया जोर
बिहार: बालिका का दत्तक ग्रहण, दंपति को मिली अस्थायी सुपुर्दगी
मध्य प्रदेश: गांव में मृत गाय पड़ी रहने से आक्रोश, पंचायत पर लापरवाही के आरोप
बिहार: अंसार नगर अंडरपास पर फिर हुआ हादसा, सुरक्षा व्यवस्था की मांग हुई तेज
बिहार: 2 मई से जनगणना शुरू, सही जानकारी देने की अपील, जनजागरूकता अभियान हुआ तेज
मध्य प्रदेश: नगर परिषद बैठक बिना चर्चा खत्म, पत्रकारों ने उठाए कई सवाल
