-
☰
No image found.
बिहार: मुहर्रम की रात बिजली कटौती का फायदा उठाकर घर में लाखों की चोरी, जेवर-नकदी लेकर फरार हुए चोर
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: मुहर्रम की रात बिजली गुल होने का फायदा उठाकर चोरों ने पड़रिया गांव में एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया। घटना तुलसी मिस्त्री के पुत्र रामाशीष मिस्त्री के घर हुई।
शनिवार की
विस्तार
बिहार: मुहर्रम की रात बिजली गुल होने का फायदा उठाकर चोरों ने पड़रिया गांव में एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया। घटना तुलसी मिस्त्री के पुत्र रामाशीष मिस्त्री के घर हुई। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर 20 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी के जेवरात, 35 हजार रुपये नकद और जमीन के जरूरी कागजात चुरा लिए। वारदात के बाद चोर खाली बक्सा पास के खेत में फेंककर भाग गए। सुबह जब परिजन नीचे आए तो बिखरा सामान देख सन्न रह।
शनिवार की रात ताजिया जुलूस के कारण बिजली कटी हुई थी। गर्मी और अंधेरे की वजह से पूरा परिवार छत पर सोने चला गया था। इसी बीच चोर छत के रास्ते से दूसरी मंजिल में खुले दरवाजे से घर में घुस गए।
