-
☰
No image found.
बिहार: टीएस कॉलेज हिसुआ में शिक्षकों का सांकेतिक प्रदर्शन, लंबित वेतन भुगतान की उठाई मांग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: टीएस कॉलेज, हिसुआ में मंगलवार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) एवं मगध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, बोधगया के निर्देश पर शिक्षकों ने एक घंटे का सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया।
विस्तार
बिहार: टीएस कॉलेज, हिसुआ में मंगलवार को बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) एवं मगध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, बोधगया के निर्देश पर शिक्षकों ने एक घंटे का सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष लंबित वेतन एवं पेंशन भुगतान की मांग उठाई। शिक्षकों का कहना था कि कई महीनों से वेतन, पेंशन, सेवा लाभ तथा अन्य वित्तीय देयकों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। इससे शिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लेटलतीफी और कागजी प्रक्रियाओं के कारण नियमित भुगतान बाधित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षकों के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। विरोध-प्रदर्शन में महाविद्यालय के अनेक शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में डॉ. रंजीव कुमार, डॉ. संजय कुमार देव, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. मनीष शुक्ल वर्मानंद, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. परिमल मणि त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. व्यंजन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनय पाठक, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. मृत्युंजय कुमारी, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. मंजरी रानी, डॉ. सुमित कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
