-
☰
बिहार: नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा युवक की मौत के बाद ट्रक में लगाई आग, इलाके में तनाव
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवान मोड़ के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हा
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवान मोड़ के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे में शामिल ट्रक में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पहचान नालंदा जिले के भैरव बीघा निवासी धीरज कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि धीरज अपने नाना के घर आया हुआ था। इसी दौरान बेलवान मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।