Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: ऑपरेशन मुस्कान के तहत वारिसलीगंज पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Avay Kumar Ranjan , Date: 18/02/2026 04:35:01 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Avay Kumar Ranjan ,
  • Date:
  • 18/02/2026 04:35:01 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: वारिसलीगंज नवादा ऑपरेशन मुस्कान योजना के तहत मंगलवार को चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौप दिया।

विस्तार

बिहार: वारिसलीगंज नवादा ऑपरेशन मुस्कान योजना के तहत मंगलवार को चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौप दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी ने बताया कि चोरी या गुम हुए कुल दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारक को सौप दिया गया। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन की चोरी या गुम हो जाना लोगों का जीवन में एक बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे में किसी का खोया हुआ मोबाइल फोन वापस मिल जाय तो यह किसी सौगात से कम नहीं है। पुलिस ने वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मुड़लाचक मुहल्ला निवासी सीताराम प्रसाद के पुत्र रंजीत कुमार तथा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद के पुत्र रवि कुमार का खोया मोबाइल फोन लौटाया गया। खोया मोबाइल मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी देखी गयी। पुलिस ने आईएमईआई नंबर ट्रैकिंग जैसी तकनीकों का उपयोग कर मोबाइल फोन बरामद करने का काम कर रही है। इस अभियान से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। मौके पर मुंशी रविस कुमार रविस तथा एएसआई प्रभास कुमार सहित अन्य पुलिस कर्म मौजूद थे।