Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नवाबगंज घंटाघर पर अवैध टैक्सी स्टैंड से जाम, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Bihari Vishwakarma , Date: 18/02/2026 04:30:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Vijay Bihari Vishwakarma ,
  • Date:
  • 18/02/2026 04:30:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद उत्तर प्रदेश के गोंडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवाबगंज घंटाघर पर अवैध तरीके से टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद उत्तर प्रदेश के गोंडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवाबगंज घंटाघर पर अवैध तरीके से टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की अनदेखी के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। नवाबगंज क्षेत्र के मुख्य बाजार और व्यस्त चौराहे घंटाघर पर इन दिनों अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड लगना शुरू हो गया है। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं और अवैध कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है।