-
☰
उत्तर प्रदेश: गोंडा में भूमि विवाद में परसपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, जांच हुई शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में एक भूमि विवाद मामले में कथित एकतरफा कार्रवाई को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में एक भूमि विवाद मामले में कथित एकतरफा कार्रवाई को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। गंभीर आरोपों के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी करनैलगंज अभिषेक दवाच्या को सौंपी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन के विवाद में दोनों पक्षों के बीच पैसे का लेनदेन होने के बावजूद थाना स्तर पर केवल एक पक्ष के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। शिकायत में यह भी कहा गया कि पीड़ित को थाने पर बैठाकर दूसरे पक्ष के पक्ष में जमीन का बैनामा कराने के लिए दबाव बनाया गया। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन का पहले बैनामा किया गया था, लेकिन बाद में संबंधित मुकदमे में एक पक्ष हार गया। मुकदमे में हारने के बाद उसने अपनी दी गई रकम वापस मांगी। आरोप है कि बैनामा कराने वाले व्यक्ति ने रकम लौटाने के बजाय दूसरी जमीन देने की पेशकश की। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद गहराया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। पीड़ित ने करीब पांच दिन पहले पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनीत जायसवाल ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस पर लगे आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सिद्ध पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नए थानाध्यक्ष की तैनाती वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कोतवाली देहात कमल किशोर चतुर्वेदी को परसपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिले में इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर विभागीय जांच की रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
बिहार: कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा की गई शुरू
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण पर विधिक साक्षरता शिविर किया गया आयोजित
बिहार: नाबालिग छात्रा के साथ भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बिहार: ऑपरेशन मुस्कान के तहत वारिसलीगंज पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल
बिहार: वारिसलीगंज में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू, 112 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज घंटाघर पर अवैध टैक्सी स्टैंड से जाम, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप