-
☰
No image found.
बिहार: सोलर प्लेट लगाने के दौरान युवक को सांप ने काटा, मौत; परिवार में मचा कोहराम
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्दैली के पास सोलर प्लेट लगाने आए एक 27 वर्षीय युवक गोलू कुमार की विषैले सांप काट लेने से मौत हो गई। वे नालंदा
विस्तार
बिहार: जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्दैली के पास सोलर प्लेट लगाने आए एक 27 वर्षीय युवक गोलू कुमार की विषैले सांप काट लेने से मौत हो गई। वे नालंदा जिले के परवलपुर गांव निवासी विक्रम केवट के इकलौते पुत्र थे। जानकारी के अनुसार गोलू कुमार निजी कंपनी के माध्यम से सौर ऊर्जा प्लेट लगाने का काम कर रहे थे। पोल पर चढ़ने के दौरान सांप ने उनके पैर में डंस लिया। साथी अमित कुमार ने तुरंत उन्हें नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार कराया और नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है।
मध्य प्रदेश: कुमारी सरिता कौशल ने JEE Mains पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में करनाल में उबाल, 24 अप्रैल को बड़ा धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य आयोजन, 24 अप्रैल से गूंजेंगे भक्ति के स्वर
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी की राजनीति का ‘बैकएंड स्ट्रेटेजिस्ट’: नरेंद्र सिंह भाटी का राजनीतिक सफर
मध्य प्रदेश: भारतीय किसान संघ ने बिजली बिलों को लेकर एई को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
