-
☰
No image found.
दिल्ली: भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जताया खुशी और भरोसा
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ नेता श्री हर्ष मल्होत्रा जी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है।
विस्तार
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ नेता श्री हर्ष मल्होत्रा जी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। इसी क्रम में गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी ने श्री हर्ष मल्होत्रा जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। अपने शुभकामना संदेश में संघ पदाधिकारियों ने कहा कि श्री हर्ष मल्होत्रा जी एक कुशल संगठनकर्ता, कर्मठ नेता एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा कार्यकर्ताओं में नई प्रेरणा का संचार होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करती रही है तथा हर्ष मल्होत्रा जी के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश में संगठन और अधिक प्रभावी रूप से जनता के बीच कार्य करेगा। वहीं पंडित संतोष मिश्रा जी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प को मजबूत करने में उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गोरक्षनाथ सनातन संघ परिवार की ओर से हर्ष मल्होत्रा जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा गया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान को नई गति मिलेगी। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और ऐसे अनुभवी नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती प्राप्त होगी। अंत में गोरक्षनाथ सनातन संघ परिवार ने हर्ष मल्होत्रा जी को पुन शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जीटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, आरआरसी सेंटर की छत हुई क्षतिग्रस्त
दिल्ली: 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिली राहत, सरकार ने PDS सिस्टम में किए 3 बड़े बदलाव
