-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दहेज उत्पीड़न का परिजनों पर लगा आरोप, युवती ने लगाई न्याय की गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा जनपद के दुजाना गांव निवासी Sonia Nagar ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा जनपद के दुजाना गांव निवासी Sonia Nagar ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी सिकंदराबाद क्षेत्र में हुई थी, जहां शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद ही पति, सास और ससुर द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी तथा 15 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। Sonia Nagar ने बताया कि उसने अपने वैवाहिक संबंधों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन परिस्थितियां लगातार बिगड़ती चली गईं। अंततः उसे न्याय की उम्मीद में समाज और प्रशासन के सामने गुहार लगाने को मजबूर होना पड़ा। पीड़िता ने कहा कि वह चाहती है कि उसे न्याय मिले ताकि किसी अन्य बेटी को दहेज उत्पीड़न जैसी पीड़ा का सामना न करना पड़े। साथ ही उसने अपने समाज से भी अपील की है कि इस मामले में उसे समर्थन और न्याय दिलाने में मदद की जाए। इस घटना के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दहेज जैसी सामाजिक कुरीति को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। फिलहाल पीड़िता न्याय की प्रतीक्षा में है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जीटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, आरआरसी सेंटर की छत हुई क्षतिग्रस्त
दिल्ली: 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिली राहत, सरकार ने PDS सिस्टम में किए 3 बड़े बदलाव
दिल्ली: भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जताया खुशी और भरोसा
