-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, आरआरसी सेंटर की छत हुई क्षतिग्रस्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर जिले में आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर पश्चिम दिशा से अचानक तेज गति से धूल भरी आंधी चलने के बाद लगभग आधे घंटे तक लगातार बारिश हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर जिले में आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर पश्चिम दिशा से अचानक तेज गति से धूल भरी आंधी चलने के बाद लगभग आधे घंटे तक लगातार बारिश हुई। इस मौसमीय बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो गया और कई स्थानों पर भारी नुकसान की सूचना सामने आई है। मदनपुर ऊर्फ प्रतापुर ताल क्षेत्र में स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आर.आर.सी. सेंटर) की छत पर लगे सात करकट तेज हवा के कारण टूटकर बिखर गए। इसके साथ ही जिले के विभिन्न गांवों में सैकड़ों घरों पर लगे करकट उड़ गए, जबकि कई झोपड़ियां पूरी तरह से उजड़ गईं। इस घटना से ग्रामीणों को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक हुई बारिश और आंधी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया, जिससे गर्मी से राहत तो मिली लेकिन कई गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए। मदनपुर की ग्राम प्रधान रेखा देवी के प्रतिनिधि गुड्डू भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त आर.आर.सी. सेंटर की मरम्मत जल्द ही कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी नुकसान का आकलन भेजा जा रहा है ताकि प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसी बीच जिले के अन्य आर.आर.सी. सेंटरों में भी करकट उड़ने और टूटकर बिखरने की घटनाएं सामने आई हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक तेज हवा, आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जीटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
दिल्ली: 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिली राहत, सरकार ने PDS सिस्टम में किए 3 बड़े बदलाव
दिल्ली: भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जताया खुशी और भरोसा
