-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्व. केदार नाथ राय की प्रथम पुण्यतिथि पर हुई विशाल श्रद्धांजलि सभा, जुटेंगे देशभर के सनातन समर्थक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के गोरक्षनाथ सनातन संघ के परम आदरणीय संरक्षक, समाजसेवी, कुशीनगर जनपद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं चकबंदी न्यायालय के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता स्वर्गीय श्री केदार नाथ राय जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 30 मई 2026 को एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर के गोरक्षनाथ सनातन संघ के परम आदरणीय संरक्षक, समाजसेवी, कुशीनगर जनपद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं चकबंदी न्यायालय के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता स्वर्गीय श्री केदार नाथ राय जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 30 मई 2026 को एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम ढोकरहा, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह 10 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्वर्गीय केदार नाथ राय जी ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा, न्याय व्यवस्था तथा संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अपने संघर्षशील व्यक्तित्व, सरल स्वभाव एवं सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उनके सामाजिक योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और दिवंगत राय जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वहीं कार्यक्रम के आयोजक एवं वेदक के रूप में गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे गोरखपुर से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ढोकरहा, कुशीनगर के लिए रवाना होंगे। संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वर्गीय केदार नाथ राय जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। संगठन की ओर से कहा गया कि महापुरुष कभी मरते नहीं, वे अपने विचारों और कार्यों में सदैव जीवित रहते हैं। स्वर्गीय राय जी का जीवन समाज सेवा और न्याय के प्रति समर्पित रहा, जिसे सदैव याद किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जीटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, आरआरसी सेंटर की छत हुई क्षतिग्रस्त
दिल्ली: 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिली राहत, सरकार ने PDS सिस्टम में किए 3 बड़े बदलाव
दिल्ली: भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जताया खुशी और भरोसा
