Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त, फ्लैग मार्च कर लिया गया जायजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 29/05/2026 03:21:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 29/05/2026 03:21:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। पुलिस कमिश्नर Laxmi Singh के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) Dr. Rajeev Narayan Mishra के निर्देशन में पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान एडीसीपी नोएडा Manisha Singh सहित एसीपी, थाना प्रभारी, बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता), डॉग स्क्वॉड और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीमों ने निठारी मस्जिद, जामा मस्जिद, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर अपील की कि वे ईद-उल-अजहा का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने की भी अपील की।

इसके साथ ही नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में लगातार गश्त, निगरानी और सुरक्षा जांच की जा रही है। बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी सक्रिय रखा गया है, जिससे किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि त्यौहार के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराएं।
 


Featured News