Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: दिल्ली से लौटे युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला, रोसड़ा में सनसनी

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Harsh Raj , Date: 23/02/2026 11:00:04 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Harsh Raj ,
  • Date:
  • 23/02/2026 11:00:04 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनूपुर गांव बन्ही गाछी के समीप शनिवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रोसड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी।

विस्तार

दिल्ली: रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनूपुर गांव बन्ही गाछी के समीप शनिवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रोसड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया।मृतक की पहचान खैरा लालपुर निवासी जगदीश दास के पुत्र गंगा राम दास के रूप में हुई है। मृतक के पिता जगदीश दास चाऊमीन और पानी पुरी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार गंगा दास गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीब दस दिन पहले दिल्ली से घर आया था।

शुक्रवार को शादी में भोज के बाद परिवार के अन्य सदस्य घर लौट आए। लोगों को लगा कि वह बारात में गया होगा, इसलिए खोजबीन नहीं की गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News