-
☰
No image found.
Delhi Crime News: नजर बनी मौत की वजह, शास्त्री पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ घूरने जैसे मामूली बात को लेकर एक युवक की चाकू मरकर हत्या कर दी गई।
विस्तार
दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ घूरने जैसे मामूली बात को लेकर एक युवक की चाकू मरकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इस्माइल और आरोपी की पहचान डेनिश के रूप में हुई है। हत्या की खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आखिर क्या थी हत्या की वजह दरअसल बात ये है की मृतक इस्माइल (पुत्र लुकमान) अपने घर के पास मोहम्मद इरशाद नामक व्यक्ति के साथ बैठा हुआ था। तभी आरोपी दानिश वहां से गुजरा। तभी राहगीरों के मुताबिक इस्माइल के घूरने पर दानिश को गुस्सा आ गया। दोनों के बीच पहले से भी विवाद था, जिसने उस वक़्त आग में घी डालने का काम किया। दोनों के बीच बढ़ते झगड़े को देख शाहिद अली नमक व्यक्ति ने बिच बचाव की भी कोशिश की लेकिन दानिश तो किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था। उसने शाहिद पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी आँखों में चोट आई है। इसके बाद दानिश चाकू लेकर इस्माइल के पास जा पंहुचा और उसपर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है की इस्माइल की छाती, पेट और सिर पर कई वार के निशान मिले हैं। पुलिस की कार्रवाई दिल्ली पुलिस के अनुसार , 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि चाकू लगने से घायल एक व्यक्ति को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को डॉक्टरों ने बताया कि इस्माइल की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। पुलिस जांच में हिंसा की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम मौके पर पहुंच मौके से सबूत जुटाने शुरू कर दिए, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। हलाकि पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
