Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: मां कालिका के भव्य जागरण में उमड़ी श्रद्धा, 40 दिवसीय चौकी का आयोजन

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Dinesh Kumar , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 25/07/2026 04:11:15 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Dinesh Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:11:15 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: मां कालिका की भक्ति और आस्था से जुड़ा एक भव्य धार्मिक आयोजन राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

विस्तार

दिल्ली: मां कालिका की भक्ति और आस्था से जुड़ा एक भव्य धार्मिक आयोजन राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। श्री कालिका सेवादार विकास समिति के तत्वावधान में मां कालिका मांई की कृपा से 40 दिवसीय विशाल चौकी एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह धार्मिक आयोजन मीरा बाई मंदिर, गोविंदपुरी गली नंबर-36/1, नई दिल्ली में श्रद्धा और भक्ति के साथ चल रहा है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 4 जुलाई 2026 से हुई है, जो 14 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन मां कालिका की पूजा-अर्चना, भजन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि 9:30 बजे से भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां कालिका का आशीर्वाद लिया।

जागरण में बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकारों और भजन गायकों ने मां कालिका के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और मां कालिका के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस भव्य आयोजन में कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिनमें शंकर अनुरागी, रैप्पी साज, ललित सोनबल, जोनी सूफी, मन्नी लाडला, चित्र-विचित्र महाराज धाम वृंदावन, लविश लव, तरुण सागर, अशोक भारद्वाज, इंदू खन्ना और प्रवीण जोहर सहित अन्य कलाकार शामिल रहे।

कार्यक्रम का आयोजन श्री कालिका मां सेवादार विकास समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि मां कालिका की कृपा से इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने तन, मन और धन से सहयोग किया है। आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।जागरण समिति और आयोजन से जुड़े सदस्यों में इंदू खन्ना, गुलशन उप्पल, रमेश झाम्भ, राजू मनचंदा, यश टेकवानी, सौरभ कपूर, मुकेश गुप्ता, नीरज उपाध्याय, के.के. खुराना, जितेंद्र खन्ना, अमन सरदा और सचिन मदान सहित कई लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मां कालिका के प्रति श्रद्धा और विश्वास को समर्पित यह 40 दिवसीय चौकी भक्तों के लिए आध्यात्मिक अनुभव का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम में लगातार श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ रही है और भक्तजन मां कालिका के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।


Featured News