-
☰
No image found.
दिल्ली: 15 अगस्त को लेकर झज्जर पुलिस अलर्ट, दिल्ली सीमा पर कड़ी सुरक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर झज्जर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया है। दिल्ली और बहादुरगढ़ से सटा हुआ जिला होने के कारण स्वतंत्रता दिवस के दौरान झज्जर पुलिस की अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं।
विस्तार
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर झज्जर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया है। दिल्ली और बहादुरगढ़ से सटा हुआ जिला होने के कारण स्वतंत्रता दिवस के दौरान झज्जर पुलिस की अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिले की सीमाओं, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।डीसीपी मुख्यालय शुभम सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिलेभर में करीब 21 पुलिस नाके लगाए गए हैं। दिल्ली सीमा से जुड़े क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से भी चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। नाकों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। होटल एवं धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की जानकारी की जांच की जा रही है। बस स्टैंड पर यात्रियों और उनके सामान की जांच के साथ दिल्ली की ओर जाने वाली बसों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा जांच के लिए डॉग स्क्वायड की सहायता भी ली जा रही है।बहादुरगढ़ क्षेत्र में कानौंदा-कुलासी टी-पॉइंट, कानौंदा-जोंती रोड, जरगदपुर चौक-मुंडहेला, बादली-ढांसा बॉर्डर, गुभाना-बाकरगढ़, टिकरी बॉर्डर, यूईआर-2/द्वारका रोड, बामनौली-निजामपुर तथा परनाला-निजामपुर सहित दिल्ली सीमा से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं भारी वाहनों के लिए झरोदा बॉर्डर, सेक्टर-9 मोड़, आसौदा KMP स्टार्टिंग प्वाइंट तथा जाखौदा मोड़ पर डायवर्जन व्यवस्था की गई है। शहर झज्जर में भी लॉरेंस स्कूल वाई-पॉइंट, नया बस स्टैंड वर्कशॉप, गुढ़ा बाईपास, सैनिक रेस्ट हाउस, शहीद भगत सिंह चौक तथा शिव चौक सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर भी पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देने पर स्वयं जांच करने के बजाय तुरंत डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में उद्योगों की समस्याओं पर DM की अहम पहल, साप्ताहिक समीक्षा का आश्वासन
उत्तर प्रदेश: कायमगंज में साइकिल का हैंडल टूटकर छात्र के सीने में घुसा, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर ने कांवड़ियों की बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में गर्भवती महिला को गंगा में फेंकने का आरोप, तैरकर बचाई जान
छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में सुलभ शौचालय पर मनमाना शुल्क वसूली के आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव और कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीतों से गूंजा महाविद्यालय परिसर
