-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में DM, CDO और SP के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद में "हर घर तिरंगा" अभियान-2026 के अंतर्गत आज वीर विनय चौक बलरामपुर से स्टेडियम तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद में "हर घर तिरंगा" अभियान-2026 के अंतर्गत आज वीर विनय चौक बलरामपुर से स्टेडियम तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता जी एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जी ने किया। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना के साथ निकली इस यात्रा में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की अद्भुत झलक देखने को मिली। जनसहभागिता से सराबोर रहा मार्ग यात्रा के दौरान मार्ग में आमजन ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, युवाओं और नागरिकों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। DM डॉ. जैन ने किया जनपदवासियों से आह्वान इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी ने कहा कि: राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। 'हर घर तिरंगा' अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना बढ़ाना है।
उन्होंने जनपदवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा "विकसित भारत" के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। DM ने विशेष रूप से युवाओं एवं समस्त जनपदवासियों से "हर घर तिरंगा" अभियान में पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, कार्यस्थलों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज = फहराकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में उद्योगों की समस्याओं पर DM की अहम पहल, साप्ताहिक समीक्षा का आश्वासन
उत्तर प्रदेश: कायमगंज में साइकिल का हैंडल टूटकर छात्र के सीने में घुसा, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर ने कांवड़ियों की बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में गर्भवती महिला को गंगा में फेंकने का आरोप, तैरकर बचाई जान
छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में सुलभ शौचालय पर मनमाना शुल्क वसूली के आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव और कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीतों से गूंजा महाविद्यालय परिसर
