Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: माता सुंदरी लेन में टीबी जागरूकता रैली की गई आयोजित

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Vinod Kumar , Date: 12/02/2026 02:15:00 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Vinod Kumar ,
  • Date:
  • 12/02/2026 02:15:00 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था के "रिस्पेक्ट प्रोजेक्ट" के अंतर्गत माता सुंदरी लेन कॉलोनी लोकनायक हॉस्पिटल के पास मे समुदाय को टीबी तथा बिगड़ी हुई टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

विस्तार

दिल्ली: ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था के "रिस्पेक्ट प्रोजेक्ट" के अंतर्गत माता सुंदरी लेन कॉलोनी लोकनायक हॉस्पिटल के पास मे समुदाय को टीबी तथा बिगड़ी हुई टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में समुदाय को टीबी की पहचान, रोकथाम और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बिगड़ी हुई टीबी से संबंधित लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को बिगड़ी हुई टीबी और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई और उन्हें नियमित रूप से टीबी की जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पहल का उद्देश्य कॉलोनी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कॉलोनी के प्रधान तथा समुदाय के लोगों ने इस रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामान्य टीबी और बिगड़ी हुई टीबी के लिए जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। ह्यूमाना संस्था की कार्यकर्त्ता कीर्ति राजपूत ने हलीमा बानो और पूजा पाल के साथ मिलकर सफलतापूर्वक रैली का आयोजन किया।

Related News

बिहार: नवादा की समस्याओं को विधान परिषद में उठाया, एमएलसी अशोक कुमार ने सरकार से मांगा त्वरित समाधान

बिहार: नवादा में चीनी मिल स्थापना को लेकर भूमि चिन्हांकन तेज, सांसद विवेक ठाकुर ने मांगा जनसहयोग'

उतर प्रदेश: लालगंज टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर की पिटाई, अवैध वसूली के विरोध पर बवाल; पुलिस ने खुलवाया जाम

उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

राजस्थान: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, माली खेड़ा में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

उत्तराखंड: गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन और कर्मचारी दर्जे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन  


Featured News