-
☰
उत्तर प्रदेश: थाना बरवापट्टी पुलिस ने 51 लीटर अवैध शराब की बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवापट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवापट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 11 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र से 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (8 PM ब्रांड) बरामद की। बरामद शराब में कुल 288 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल) शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा 51.84 लीटर बताई जा रही है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 34,560 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। इस मामले में थाना बरवापट्टी में मु0अ0सं0 015/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगामी होली पर्व और बिहार में शराबबंदी के चलते शराब तस्करी की गतिविधियां बढ़ने की आशंका को देखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
बिहार: नवादा की समस्याओं को विधान परिषद में उठाया, एमएलसी अशोक कुमार ने सरकार से मांगा त्वरित समाधान
बिहार: नवादा में चीनी मिल स्थापना को लेकर भूमि चिन्हांकन तेज, सांसद विवेक ठाकुर ने मांगा जनसहयोग'
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
राजस्थान: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, माली खेड़ा में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न