-
☰
उत्तर प्रदेश: सावितगढ़ मिल में तौल कांटों की करी गई जांच, सभी सही पाए गए
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा विधिक माप विज्ञान खुर्जा के वरिष्ठ निरीक्षक श्री सेठपाल सिंह और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक/सचिव बुलंदशहर श्री रिपु धमन की एक संयुक्त टीम ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्री लिमिटेड सावितगढ़ मिल में तौल कांटों की शुद्धता की जांच की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा विधिक माप विज्ञान खुर्जा के वरिष्ठ निरीक्षक श्री सेठपाल सिंह और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक/सचिव बुलंदशहर श्री रिपु धमन की एक संयुक्त टीम ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्री लिमिटेड सावितगढ़ मिल में तौल कांटों की शुद्धता की जांच की। मोबाइल वेब्रिज टेस्टिंग वैन द्वारा कांटों की जांच की गई, और पाया गया कि सभी कांटे शुद्ध तौल कर रहे थे। यह अचानक कार्रवाई सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान मेरठ संभाग मेरठ के दिशा निर्देशन में हुई। इस अवसर पर बांट माप विभाग खुर्जा श्री दूजेलाल और साबितगढ़ मिल के गेट इंचार्ज श्री बसंत चौहान आदि उपस्थित रहे। खुर्जा के वांट माप के अधिकृत विक्रेता सरिता गुप्ता वैशाली खुर्जा निवासी ने कहा, "इस तरह के निरीक्षण समय-समय पर बहुत जरूरी हैं, ताकि घट तौली (वजन में कमी) जैसी समस्याओं से बचा जा सके और उद्योगों में सही तौल प्रणाली बनी रहे। यह न केवल व्यापार की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए भी आवश्यक है।"
बिहार: नवादा की समस्याओं को विधान परिषद में उठाया, एमएलसी अशोक कुमार ने सरकार से मांगा त्वरित समाधान
बिहार: नवादा में चीनी मिल स्थापना को लेकर भूमि चिन्हांकन तेज, सांसद विवेक ठाकुर ने मांगा जनसहयोग'
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
राजस्थान: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, माली खेड़ा में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न