Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सब-इंस्पेक्टर अजय गौंड की सरयू नदी में मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाया आरोप 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 12/02/2026 01:10:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 12/02/2026 01:10:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी सब-इंस्पेक्टर अजय गौंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी सब-इंस्पेक्टर अजय गौंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अजय गौंड बस्ती जिले में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि 5 फरवरी को वह वर्दी पहनकर घर से निकले, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 8 फरवरी को उनकी लाश सरयू नदी में अयोध्या-बस्ती सीमा क्षेत्र से बरामद हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार का आरोप मृतक दारोगा के छोटे भाई, जो झांसी में ADM (अपर जिलाधिकारी) के पद पर तैनात हैं, ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि — भाई के लापता होने की सूचना मिलते ही वे 6 फरवरी को बस्ती पहुंचे। लेकिन स्थानीय पुलिस ने तलाश में कोई प्रभावी सहयोग नहीं किया। समय रहते कार्रवाई होती तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था। 

Related News

बिहार: नवादा की समस्याओं को विधान परिषद में उठाया, एमएलसी अशोक कुमार ने सरकार से मांगा त्वरित समाधान

बिहार: नवादा में चीनी मिल स्थापना को लेकर भूमि चिन्हांकन तेज, सांसद विवेक ठाकुर ने मांगा जनसहयोग'

उतर प्रदेश: लालगंज टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर की पिटाई, अवैध वसूली के विरोध पर बवाल; पुलिस ने खुलवाया जाम

उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

राजस्थान: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, माली खेड़ा में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

उत्तराखंड: गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन और कर्मचारी दर्जे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन  


Featured News