Contact for Advertisement 9650503773

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत से परिवार आया सदमे में 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

  Published by: Jamil Ahmed , Date: 29/03/2024 10:37:11 am Share:
  • Published by: Jamil Ahmed ,
  • Date:
  • 29/03/2024 10:37:11 am
Share:

संक्षेप

Mukhtar Ansari Death : मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार को हो गई। मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। मुख्तार अंसारी का शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंपा जाएगा। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर और मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी हो गया हैं। बांदा जेल में अचानक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विस्तार

मुख्तार अंसारी का जन्म 30 जून 1963 को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर जिले में हुआ था। वह एक  भारतीय गैंगस्टर और राजनीतिज्ञ थे। वह मऊ निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधान सभा के सदस्य रहे। जिसमें दो बार बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में भी शामिल हुए थे। उनकी मौत 28 मार्च 2024 को बांदा जिला में हो गई। 

मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था. मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान राजनीतिक खानदान से है। मुख्तार अंसारी 17 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद रहे। मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। गांधी जी के साथ काम करते हुए वह 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। मुख्तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र से नवाजा गया था।