-
☰
Happy Birthday Shah Rukh Khan: शाहरुख़ खान के जन्मदिवस पर आइये जानते है उनकी कैमियों मूवी के बारे में
शाहरुख़ खान के जन्मदिवस पर आइये जानते है उनकी कैमियों मूवी के बारे में - Photo by : Social Media
संक्षेप
Happy Birthday Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का चार्म अभी भी बरकरार है। उनकी एक्टिंग के जलवे आज भी देश-विदेश में धूम मचा रहे हैं। जिस भी मूवी में वह कैमियों कर लेते हैं। अपनी छवि को सुनहरे पर्दे पर बिखेर देते है। चाहे शारुख लीड रोल न निभा रहे हो, लेकिन अगर उनके फैन्स को यह खबर मिल जाये की फिल्म में उनकी छोटी सी एंट्री है तो दर्शक उनको देखने के लिए सिनेमा हॉल तक खींचे चले जाते हैं। आज 2 नवंबर है।
विस्तार
Happy Birthday Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का चार्म अभी भी बरकरार है। उनकी एक्टिंग के जलवे आज भी देश-विदेश में धूम मचा रहे हैं। जिस भी मूवी में वह कैमियों कर लेते हैं। अपनी छवि को सुनहरे पर्दे पर बिखेर देते है। चाहे शारुख लीड रोल न निभा रहे हो, लेकिन अगर उनके फैन्स को यह खबर मिल जाये की फिल्म में उनकी छोटी सी एंट्री है तो दर्शक उनको देखने के लिए सिनेमा हॉल तक खींचे चले जाते हैं। आज 2 नवंबर है। आज उनका जन्मदिन है। बॉलीवुड के बादशाह ..... रोमांस के किंग खान आज 58 साल के हो गए है। उन्हें देख कर आज भी नहीं लगता की वह 58 साल के हो गए है। वह ऐसे एक्टर है,जिन्हे देख कर युवाओं ने प्यार करना सीखा। उम्र बढ़ी लेकिन उनके चार्म में आज भी चाँद चार लगे हुए हैं। आजकल वह कुछ अलग स्टाइल की मूवीज में काम कर रहे है। उनका स्टाइल रोमांस से अब एक्शन की तरफ मूव करने लगी हैं। आज हम उनके कैमियो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। ब्रह्मास्त्र (2022): ब्रह्मास्त्र मेंउनका रोल छोटा ही सही लेकिन दमदार रोल था वानरअस्त्र यानी साइंटिस्ट मोहन भार्गव बने शाहरुख सबको बेहद पसंद आए थे. फिल्म की कहानी का ट्विस्ट ही उनसे शुरू हुआ था। ऐ दिल है मुश्किल (2016): एक तरफा प्यार में बहुत ताकत होती है। इस मूवी के इस डायलॉग ने एक तरफा प्यार करने वालो को कुछ हिम्मत दी थी अगर प्यार एक तरफा है भी तो ये बुरा नहीं हैं। इस फ्लिम में उन्होंने ऐश्वर्या के एक्स-हसबैंड की भूमिका निभाई थी। लक बाय चांस (2009): इस फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में थे। इस फिल्म में एक्टर स्टारडम की चका चोँद में खुद को खो देता हैं। ऐसे में शाहरुख़ उसको सही दिशा दिखते है। एक्टर ने समझाया की स्कूल का दोस्त ज़िंदगी में कितने मायने रखता है। ट्यूबलाइट (2017): सलमान और शाहरुख़ का पुराण नाता है। उन्होंने दोस्ती के नाते इस मूवी में काम किया था। इस फ्लिम में उन्होंने एक जादूगर का रोल किया था। इस मूवी में सलमान को वह यह विश्वास दिलवाते है कि वो अपने खोये हुए भाई को ढूंढ कर ला सकता हैं। रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट: आर. माधवन की इस फिल्म की खास बात ये है कि शाहरुख ने खुद आगे बढ़कर फिल्म में कैमियो रोल की रिक्वेस्ट की थी। 
लाल सिंह चड्डा (2022 ):आमिर खान की लाल सिंह चड्डा बॉक्स ऑफिस फ्लॉप हुई थी। लेकिन शाहरुख के कैमियों ने सबका दिल जीत लिया था। उन्होंने शोले मूवी के गाने महबूबा मेहबूबा में डांस किया था।
Foodie Lovers News: मालवीय नगर में क्रंची चिकन फैक्ट्री का शुभारंभ, फूड लवर्स के लिए बना नई सौगात
Latest Jugaad EV: मिट्टी और ईंट से गढ़ी ‘जुगाड़ की सवारी’: ग्रामीण युवक की कलाकारी बनी चर्चा का विषय
Bigg Boss 19 winner: 'बिग बॉस 19' के विजेता बने मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना
Lokah Chapter 1 ने इत्तू से बजट में मचाया धमाल, संडे कलेक्शन ने उड़ा दिए होश!
मध्य प्रदेश: इटावा घटना के विरोध में मंडला में एस सी एस टी ओबीसी समाज ने जताया आक्रोश