Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने स्व. सुभाष सिंगला को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Nikhil , Date: 11/02/2026 05:49:07 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Nikhil ,
  • Date:
  • 11/02/2026 05:49:07 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने आज हथीन नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं समाजसेवी, समाज के बीच “नेता जी” के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय सुभाष सिंगला को श्रद्धांजलि अर्पित की। सूरज पांडे ने कहा कि

विस्तार

स्व. सुभाष सिंगला ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े रहे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. सुभाष सिंगला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।