-
☰
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस ने 35 लाख की अवैध शराब पकड़ी, सिलीगुड़ी ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही 286 पेटी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब Imperial Blue ब्रांड की बताई जा रही है, जिसकी कुल मात्रा लगभग 2558 लीटर है। पुलिस के अनुसार शराब की अ
विस्तार
मध्य प्रदेश: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही 286 पेटी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब Imperial Blue ब्रांड की बताई जा रही है, जिसकी कुल मात्रा लगभग 2558 लीटर है। पुलिस के अनुसार शराब की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक आईसर ट्रक (MH 04 KF 3613) भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मनोज पिता दयाचंद यादव, निवासी जाफरपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली सतीश पिता प्रताप सिंह जाट, निवासी उद्देशीपुर, जिला सोनीपत, हरियाणा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप नरसिंहपुर जिले से होते हुए सिलीगुड़ी ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब का परिवहन किन दस्तावेजों के आधार पर किया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजस्थान: महिलाओं की उन्नति संगेसरा की प्रगति का लक्ष्य: स्वरोजगार को लेकर हुई बैठक
हरियाणा: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने स्व. सुभाष सिंगला को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया