-
☰
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 10/02/2026 को हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्हें सिंह ने कक्षा 1 से कक्षा 12 के 5 वर्ष से लेकर 19 वर्ष की उम्र के बच्चों को
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 10/02/2026 को हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्हें सिंह ने कक्षा 1 से कक्षा 12 के 5 वर्ष से लेकर 19 वर्ष की उम्र के बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट खिलाई और छात्र छात्राओं को बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day - NDD) भारत सरकार द्वारा साल में दो बार, मुख्य रूप से 10 फरवरी और 10 अगस्त को मनाया जाने वाला एक स्वास्थ्य अभियान है। इसका उद्देश्य 1-19 वर्ष के बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़ों (कृमि) से मुक्त करना है। जिसके लिए स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल (Albendazole) की खुराक मुफ्त दी जाती है। मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा ने बच्चों को दवाई खिलाते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त बनाना है। यह सबसे बड़े जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है जो कम समय में बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंचता है। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के NCC प्रभारी जगदीश चंद्र ने किया। कार्यक्रम में समरपाल सिंह, सुरेंद सिंह, कुशाग्र राज सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।