Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में लोनिवि कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, पदोन्नति व स्थानांतरण को लेकर प्रदर्शन तेज

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , Date: 11/02/2026 05:33:12 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Likhit Pant ,
  • Date:
  • 11/02/2026 05:33:12 pm
Share:

संक्षेप

त्तराखंड: ब्यूरो रिपोर्ट अपनी जायज मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बुधवार को लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने बेरीनाग में पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

विस्तार

उत्तराखंड: ब्यूरो रिपोर्ट अपनी जायज मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बुधवार को लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने बेरीनाग में पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। आंदोलन की मुख्य वजह: पदोन्नति और स्थानांतरण एसोसिएशन का आरोप है कि विभाग लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं: पदोन्नति (Promotion): लंबे समय से अटकी पदोन्नति की प्रक्रिया को तुरंत शुरू करना।

स्थानांतरण (Transfer): पारदर्शी और न्यायसंगत स्थानांतरण नीति लागू करना। जब तक मांग पूरी नहीं, तब तक काम नहीं धरने को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष चन्द्र सिंह रोतेला ने कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन शासन की चुप्पी उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर लिखित सहमति और कार्यवाही नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
प्रदर्शन में इनकी रही मुख्य भूमिका आंदोलन को धार देने के लिए भारी संख्या में कर्मचारी एकजुट हुए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे।