Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: झज्जर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, समझौते की मांगें पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ जताया रोष

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Manisha , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 02/07/2026 12:48:01 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Manisha ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/07/2026 12:48:01 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: आज दिनांक 2 जुलाई2026 को नगर पालिका कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ यादव धर्मशाला से लेकर अंबेडकर चौक तक झाड़ू परदर्शन किया

विस्तार

हरियाणा: आज दिनांक 2 जुलाई2026 को नगर पालिका कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ यादव धर्मशाला से लेकर अंबेडकर चौक तक झाड़ू परदर्शन किया। 13 मई 2026 को संघ व सरकार  के बीच में समझौता हुआ था कि 30 जून तक 13000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। ठेका प्रथा बंद की जाएगी। ठेके में लगे हुए कर्मचारियों का वेतन 15220 रुपए दिया जाएगा और तेल साबुन की सुविधा दी जाएगी। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को 50 लाख रुपए मुआवजा वह उनके परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 

लेकिन 30 जून बीत जाने के बाद सरकार ने अभी तक कोई भी पत्र जारी नहीं किया है। सरकार की हट धर्मिकता व   वादाखिलाफी को देखते हुए कर्मचारियों में काफी आक्रोश व नाराजगी भरी हुई है। इसलिए कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चांवरिया ने की। इस मौके पर इकाई सचिव विकास, ऑडिटर कृष्ण, जिला सचिव गौरव, सुरेश, रविंदर, विक्रम, नवीन, सविता, अंजू, दया, रानी, विदया,शीतल, कमलेश, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
 


Featured News