Contact for Advertisement 9650503773


Haryana: नूहं में कार दुर्घटना में घायल हुए कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर विकास मालू कौन है ?

नूहं में कार दुर्घटना में घायल हुए कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर

नूहं में कार दुर्घटना में घायल हुए कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर विकास मालू - Photo by : Social Media

दिल्ली   Published by: Agency , Date: 26/08/2023 04:15:14 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 26/08/2023 04:15:14 pm
Share:

संक्षेप

आपको बता दे कि रोल्स रॉयस कि कीमत 10 करोड़ रूपए थी। इतनी जोरदार टककर के बाद रोल्स रॉयस के परखच्चे उड़ गए थे। लेकिन जादुई रूप से कार में सवार तीनों लोगों की जान नहीं गई। तीनों घायलों की निजी अस्पताल इलाज किया जा रहा है।

विस्तार

हरियाणा: हाल ही में एक रोल्स-रॉयस और तेल के टैंकर में बहुत तेज़ टक्कर की घटना हुई थी। जिसमें टैंकर में सवार दो लोगो की मौत हो गई थी और रोल्स रॉयस में सवार कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर विकास मालू सहित 3 लोग घायल हो गए थे। पीटीआई अनुसार पहले यह बताया गया था कि टैंकर गलत दिशा में जा रही थी जिसके कारण नगीना पुलिस स्टेशन के पास हादसा हो गया। 

आपको बता दे कि रोल्स रॉयस कि कीमत 10 करोड़ रूपए थी। इतनी जोरदार टककर के बाद रोल्स रॉयस के परखच्चे उड़ गए थे। लेकिन जादुई रूप से कार में सवार तीनों लोगों की जान नहीं गई। तीनों घायलों की निजी अस्पताल इलाज किया जा रहा है। 

इस विषय में नगीना पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। जिसमें कहा गया था कि रॉल्स रॉयस कार ने चलते हुए टैंकर के पीछे से आई और अगले पहिये पर टककर मार दिया जिससे टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक टैंकर चालक और सहायक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार 3 लोग घायल हो गए। उस समय कार में कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर विकास मालू भी मौजूद थे। विकास मालू का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कहा है कि मालू की हालत में सुधार होते ही उनका बयान दर्ज किया जायेगा। 

 कौन है विकास मालू ?
1) विकास मालू एक उद्योगपति है। वह कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर है। शुरुआती दिनों में वह तंबाकू के प्रोडक्ट्स का व्यपार करते थे। अब उनका उद्योग 50 देशों 45 उद्यम में फैला है। 

2)1985 में कुबेर ग्रुप की स्थापना विकास मालू के पिता ने की थी। 

3) विकास मालू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर उन्हें सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ देखा जा सकता है। 

4) हाल ही में विकास मालू तब सुर्ख़ियों में आये थे जब उनकी दूसरी पत्नी सानवी मालू ने सतीश कौशिक की हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस के पास उनके खिलाफ किसी भी प्रकार के सबूत नहीं मिले थे।